कौशाम्बी: यूपी ग्रामीण बैंक के सौजन्य से NSFDC द्वारा एकदिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन,लोन के बारे में दी गई जानकारी,
यूपी के कौशाम्बी जिले में शनिवार को उदहिन बाजार के उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के सौजन्य से NSFDC द्वारा एकदिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विभिन्न प्रकार के ऋण एवं बीमा योजना के लाभ लेने से होने वाले फायदे के बारे में जानकारी दी गई।
उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के मुख्य प्रबंधक आशीष राय ने बताया कि गरीब और निचले तबके के लोगों को ऋण देने में जहां अन्य बैंक गुरेज करता है, वहीं हमारा बैंक ऐसे लोगो को तुरंत लोन मुहैया कराता है। आगे भी बैंक ऐसे हुनरमंद लोगों को लोन देगा, जिनके पास धन की कमी है और रोजगार की कमी है उन्हें हम सुविधाएं प्रदान करते है।
उन्होंने यह भी बताया गया कि सबसे ज्यादा फोकस महिलाओं के ऊपर है। महिलाओं को लोन देने में हमारा बैंक सबसे आगे है।








