सांप ने अधेड़ को काटा,परिजन करते रह गए झाड़ फूंक,हो गई मौत

कौशाम्बी: सांप ने अधेड़ को काटा,परिजन करते रह गए झाड़ फूंक,हो गई मौत,

यूपी के कौशाम्बी जिले में नरेश कुमार नाम के अधेड़ युवक को देर रात गंगा घाट के किनारे सोते समय जहरीले सांप ने काट लिया। परिजनो ने उन्हें अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक और अंधविश्वास के सहारे रखा,जिससे उनकी मौत हो गई।

घटना संदीपन घाट थाना क्षेत्र के गौसपुर गांव के बाद झाड़-फूंक और अंधविश्वास से जुड़े इलाज का एक वीडियो भी सामने आया है। ग्रामीणों के अनुसार सांप के काटने के बाद काफी देर तक नरेश कुमार को इसी तरह के इलाज के भरोसे रखा गया।जिसके चलते उनकी हालत गंभीर हो गई और अंततः उनकी मौत हो गई, तब उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक नरेश कुमार मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी ननकी देवी, तीन बेटियां नीता, मनीषा, रीता और दो बेटे अभिषेक, अमन हैं। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

घटना की सूचना मिलने पर संदीपन घाट थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की तैयारी शुरू की। खबर लिखे जाने तक परिजन शव का पोस्टमार्टम न कराने की जिद पर अड़े हुए थे। राजस्व विभाग की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर घटना से संबंधित जानकारी जुटाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor