जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्जीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

कौशाम्बी: जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्जीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक,

यूपी के कौशाम्बी जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अमित पाल ने सोमवार को एन.आई.सी. सभागार में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियत कार्यक्रम के अनुसार विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों के संभाजन के सम्बन्ध में समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्जीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्जीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन- 2027 के लिए  04-07-2026 को आलेख्य रूप से प्रस्तावित किये गये मतदेय स्थलों के सम्बन्ध में यदि कोई सुझाव एवं आपत्ति हो तो तत्काल लिखित रूप में सम्बंधित एसडीएम एवं जिला निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध करा दिया जाए, जिससे जांचोपरांत आवश्यक कार्यवाही कराते हुए मतदेय स्थलों के प्रस्ताव 28-07-2026 तक मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ0प्र0, लखनऊ को भेजा जा सके।

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी शालिनी प्रभाकर, एसडीएम मंझनपुर राजकुमार मौर्य, एसडीएम सिराथू प्रमेश श्रीवास्तव एवं एसडीएम चायल प्रेरणा गौतम तथा जिला कोषाध्यक्ष भा. ज.पा. आशीष कुमार, जिला सचिव स.पा. प्रदीप चौधरी, विधान सभा अध्यक्ष ब. स.पा. बंशीलाल चौधरी, जिला मंत्री कांग्रेस हेमंत कुमार एवं पूर्व जिलाध्यक्ष अपना दल (एस) देव नारायण सिंह पटेल उपस्थित रहें।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor