दिल्ली में पेपर लीक मामले को लेकर जंतर मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के समर्थन में कौशाम्बी में आप का प्रदर्शन,ADM को सौंपा ज्ञापन

कौशाम्बी: दिल्ली में पेपर लीक मामले को लेकर जंतर मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के समर्थन में कौशाम्बी में आप का प्रदर्शन,ADM को सौंपा ज्ञापन,

यूपी के कौशाम्बी जिला मुख्यालय मंझनपुर में दिल्ली में पेपर लीक मामले को लेकर जंतर मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के समर्थन में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सतह कई अन्य सहयोगी समाजसेवियों ने प्रदर्शन किया और सात सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन ADM ओम प्रकाश को सौंपा।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने भाजपा सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की और सोनम वांगचुक के साथ की गई अभद्रता और अमानवीय व्यवहार के लिए माफी मांगने तक प्रदर्शन जारी रखने की बात कही।

प्रदर्शकारियों में शामिल एडवोकेट विक्रम सिंह ने बताया कि रविवार की रात वह ट्रेन से दिल्ली में चल रहे प्रदर्शन में शामिल होने के लिए अपने साथियों के साथ जा रहे थे,इस दौरान पुलिस ने उन्हें बैठा लिया और सभी ट्रेनों के चले जाने के बाद रात में 11 बजे छोड़ा गया।

वही प्रदर्शन के दौरान उन्होंने कहा भाजपा की सरकार हमारी लोकतांत्रिक अधिकार को भी छीन कर हमे शांति पूर्वक प्रदर्शन करने का भी अधिकार नहीं दे रही है,देश में लगभग दो दर्जन NEET के छात्र छात्राओं की मौत हुई है,इसके लिए सरकार पूरी तरह से दोषी है,सरकार शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा क्यों नहीं ले रही रही है,इसके लिए वह प्रदर्शन कर रहे है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor