कौशाम्बी: पुरानी रंजिश में जेल से वापस लौटे युवक ने की फायरिंग,तीन को लगी गोली,
यूपी के कौशाम्बी जिले में पुरानी रंजिश के चलते एक पक्ष एक लोग आए और दूसरे पक्ष के लोगों पर फायरिंग शुरू कर दी,फायरिंग के दौरान अफरा तफरी का माहौल बन गया,इस दौरान हुई फायरिंग में तीन लोग घायल हो गए।किसी के हाथ में तो किसी के पैर में गोली लगी है।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
घटना सराय अकील थाना क्षेत्र के कनैली चौराहा की रविवार की देर रात की है,जहा पूर्व में हुए विवाद के चलते आए युवकों ने युवकों को देखकर अचानक फायरिंग शुरू कर दी।जिसमें कई लोग घायल हो गए। घायलों में सूरज (25) पुत्र कल्लू सिंह के पैर में, गोलू (32) पुत्र धर्मराज सिंह के दाहिने हाथ में तथा अनुराग (20) पुत्र तुलसी सिंह के दाहिने पेट में गोली लगी है। अनुराग, जो मध्य प्रदेश के चौखड़ा का निवासी है, की हालत गंभीर बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार, गोली चलाने का आरोप कनैली निवासी गुलशन त्रिपाठी पर है। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बताया जा रहा है कि करीब दस दिन पहले गंगा स्नान के दौरान गुलशन और गोलू के बीच विवाद हुआ था। इस मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद गुलशन को जेल जाना पड़ा था। जेल से छूटने के बाद रविवार रात मामूली कहासुनी के दौरान उसने फायरिंग कर दी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी गुलशन त्रिपाठी की तलाश में दबिश दे रही है।
वही इस मामले में ASP अमिता सिंह ने बताया कि रविवार की रात्रि लगभग 10 बजे थाना सराय अकिल में सूचना प्राप्त हुई कि कनैली में गोली चली है । सूचना पर थाना सराय अकिल पुलिस एवं उच्चाधिकारियों द्वारा तत्काल घटना स्थल का निरीक्षण किया गया तो ज्ञात हुआ कि कस्बा कनैली में पुराने झगडे को लेकर गुलशन त्रिपाठी पुत्र इन्द्रपाल व राहित त्रिपाठी उर्फ पट्टर पुत्र इन्द्रपाल तथा विकास दुबे पुत्र लल्लू दुबे निवासी कनैली थाना सराय अकिल जनपद कौशाम्बी के द्वारा सूरज सिंह पुत्र बृजभान सिंह निवासी कनैली के ऊपर अवैध तमंचे से फायर कर दिया गया, जिससे सूरज सिंह के बांये पैर पर घुटने के ऊपर गोली गोली लग गई व राजीव पुत्र धर्मराज के दाहिने हाथ पर छर्रे से बर्न इन्जरी आयी है । दोनों घायलों को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को डिस्चार्ज कर दिया गया है।
थाना सराय अकिल में सुसंगत धाराओं में मुकदमा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु 02 टीमों का गठन किया गया है। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।








