कौशाम्बी: टीवी मैकेनिक की गंगा नदी के पुल पर मिली स्कूटी और चप्पल और मोबाइल,परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका,दो जिले की सीमा क्षेत्र के विवाद में उलझी पुलिस,
यूपी के कौशाम्बी जिले में कोखराज थाना क्षेत्र के चाकवन चौराहे पर टीवी की मरम्मत करने वाले मैकेनिक दिव्यांग मोहम्मद नदीम उम्र लगभग 35 वर्ष पुत्र नसीम निवासी भरवारी थाना कोखराज सोमवार की शाम अपनी चाकवन की दुकान से अचानक गायब हो गए, अगले दिन सोमवार को उनकी स्कूटी और चप्पल और मोबाइल गंगा नदी के शहजादपुर पुल के ऊपर लावारिस हालत में मिली, लेकिन नदीम का कही पता नहीं चल रहा है जिससे परिवार के लोग परेशान हैं।
परिजनों में इस मामले की सूचना कोखराज थाना पुलिस को दी, लेकिन पुलिस का कहना है कि गंगा नदी के पुल के ऊपर का हिस्सा प्रतापगढ़ जनपद के मानिकपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है परिजनों का कहना है की चाकवन की दुकान से उनको अगवा करके उन्हें गायब किया गया है, परिवार के लोगों ने किसी अनहोनी की आशंका जताई है।
गंगा नदी के ऊपर लावारिस हालत में स्कूटी,उनकी चप्पल और मोबाइल मिलने के बाद परिवार के लोगों की किसी अनहोनी की आशंका बढ़ गई है उनकी पत्नी नाजिया बेगम बेटी गुड़िया 12 वर्ष और बेटा मोहम्मद वालिद 8 वर्ष वा मोहम्मद अदनान 3 वर्ष का रो रो कर बुरा हाल है, लेकिन नदी के पुल के ऊपर लावारिस स्कूटी और चप्पल मिलने के बाद प्रतापगढ़ जनपद के मानिकपुर थाना की पुलिस और जिले के कोखराज थाना की पुलिस दोनों जिले की सीमा क्षेत्र के विवाद के चलते मामले को गंभीरता से लेकर गायब नदीम को खोजने की कार्रवाई नहीं शुरू की है।








