सराय अकिल गोली कांड में प्रभावी कार्रवाई नहीं करने वाले थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी सस्पेंड

कौशाम्बी: सराय अकिल गोली कांड में प्रभावी कार्रवाई नहीं करने वाले थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी सस्पेंड,

यूपी में कौशाम्बी जिले में 19 जुलाई, 2026 की शाम सरायअकिल थाना क्षेत्र के कनैली चौराहे पर हुई गोलीबारी की घटना में प्रभावी कार्रवाई नहीं करने पर आईजी प्रयागराज परिक्षेत्र, प्रयागराज ने प्रभारी निरीक्षक थाना सराय अकिल शेर सिंह वर्मा एवं चौकी प्रभारी एसआई जितेन्द्र प्रताप सिंह को सस्पेंड कर दिया है।

सरायअकिल थाना क्षेत्र के कनैली चौराहे पर 19 जुलाई को तीन व्यक्तियों द्वारा गोली बारी करते हुए कुछ व्यक्तियों को घायल कर दिया गया था। उक्त घटना में सम्मिलित आरोपी गुलशन त्रिपाठी एवं रोहित त्रिपाठी सरायअकिल थाने के ही हिस्ट्रीशीटर हैं, जिनके विरूद्ध क्रमशः 16 एवं 15 अभियोग पंजीकृत हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व 06 जुलाई, 2026 को इन्ही दोनों हिस्ट्रीशीटर अपराधियों द्वारा अपने तीसरे भाई अंकित त्रिपाठी, जो थाना सराय अकिल का ही हिस्ट्रीशीटर है तथा जिसके विरूद्ध कुल 07 मुकदमें पंजीकृत हैं, के साथ मिलकर सौरभ सिंह पुत्र संजय सिंह, निवासी कनैली थाना सराय अकिल के साथ लाठी डंडे से मारपीट की गयी थी।

इतने लम्बे-चौड़े आपराधिक इतिहास एवं थाने में हिस्ट्रीशीटी खुली होने के बावजूद 06 जुलाई, 2026 की घटित घटना, जिसके सम्बन्ध में थाना सरायअकिल पर मु0अ0सं0 213/2026 धारा 115 (2)/351(2)/352 बीएनएस पंजीकृत हुआ था, में प्रभारी निरीक्षक थाना सराय अकिल शेर सिंह वर्मा तथा मुकदमे के विवेचक एवं चौकी प्रभारी कनैली जितेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं की गयी, जिसके परिणामस्वरूप इन लोगों द्वारा दो सप्ताह के अन्दर ही पुनः पीड़ित पक्ष के साथ गोली बारी की घटना कारित की गयी।

प्रभारी निरीक्षक एवं चौकी प्रभारी की विफलता तथा अपराधियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही / निरोधात्मक कार्यवाही करने में बरती गयी शिथिलता के दृष्टिगत ASP अमिता सिंह की जॉच आख्या के अनुरूप दोनों को आईजी प्रयागराज परिक्षेत्र, प्रयागराज द्वारा तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor