मेडिकल कॉलेज में MBBS द्वितीय वर्ष द्वारा मैडमेनिया 2026 कार्यक्रम का भव्य एवं सफल आयोजन

कौशाम्बी: मेडिकल कॉलेज में MBBS द्वितीय वर्ष द्वारा मैडमेनिया 2026 कार्यक्रम का भव्य एवं सफल आयोजन,

यूपी के कौशाम्बी जिले में स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय कौशाम्बी में मंगलवार को MBBS द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों की रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच एवं विषयगत समझ को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पैथोलाॅजी, माइक्रोबायोलाॅजी एवं फार्माकोलाॅजी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में चार्ट एवं मॉडल प्रतियोगिता का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो० (डा०) हरिओम कुमार सिंह द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर मंझनपुर नगर पालिका अध्यक्ष वीरेन्द्र सराेज (फौजी) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

यह प्रतियोगिता चिकित्सा शिक्षा को अधिक व्यावहारिक, नवाचारपूर्ण एवं विद्यार्थी-केंद्रित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुई। एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने विभिन्न समूहों में भाग लेते हुए पैथोलाॅजी, माइक्रोबायोलाॅजी एवं फार्माकोलाॅजी से संबंधित विषयों पर आकर्षक एवं वैज्ञानिक चार्ट तथा मॉडल प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने अपने उत्कृष्ट प्रस्तुतीकरण, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, विषय की गहन समझ एवं रचनात्मक कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रदर्शित चार्ट एवं मॉडलों के माध्यम से जटिल चिकित्सीय अवधारणाओं को सरल, सटीक एवं दृश्यात्मक रूप में प्रस्तुत किया गया, जिसकी निर्णायक मंडल एवं उपस्थित शिक्षकों ने मुक्तकंठ से सराहना की। प्रतियोगिता का मूल्यांकन विषय विशेषज्ञों द्वारा वैज्ञानिक गुणवत्ता, विषयवस्तु की शुद्धता, प्रस्तुतीकरण, नवाचार तथा टीमवर्क जैसे मानकों के आधार पर किया गया।

विजेता टीमों को प्रशस्ति एवं सम्मान प्रदान करते हुए महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो० (डा०) हरिओम कुमार सिंह ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, अनुसंधान की भावना, नवाचार, रचनात्मकता एवं टीम भावना का विकास करती हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सा शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि विषयों की व्यावहारिक एवं दृश्यात्मक समझ भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। इस प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियाँ विद्यार्थियों के समग्र व्यक्तित्व एवं चिकित्सकीय दक्षता के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाविद्यालय के सभी विभागों का सराहनीय सहयोग रहा।

इस अवसर पर डा० अरिन्दम चक्रवर्ती, डा० रविरंजन सिंह, डा० विकास कुमार, डा० शारदा सिंह, डा० आत्मिक सिंह, डा० प्रतिमा त्रिपाठी, डा० नन्दिनी राघव, डा० सरस्वती जायसवाल यादव, डा० राकेश कुमार शुक्ला, डा० नरेन्द्र कुमार, डा० अंकित तिवारी, डा० संदीप कुमार, डा० शिवम बिश्नोई सहित महाविद्यालय के अन्य चिकित्सक, संकाय सदस्य, एमबीबीएस प्रथम व द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राएँ एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor