कौशाम्बी: कड़ा धाम शीतला माता मंदिर पहुंचे कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय,परिवार सहित की पूजा-अर्चना,
यूपी के कौशाम्बी जिले के प्रसिद्ध शक्तिपीठ कड़ा धाम माता शीतला मंदिर में बुधवार को कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय परिवार सहित दर्शन करने पहुंचे। मंत्री ने पूरे विधि-विधान के साथ माता शीतला की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
कड़ा धाम में कैबिनेट मंत्री के आगमन की सूचना पर कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला।कैबिनेट मंत्री के मंदिर पहुंचने पर मंदिर समिति और स्थानीय प्रशासन द्वारा उनका स्वागत किया गया। पूजा के दौरान उन्होंने प्रदेश की खुशहाली, सुख-समृद्धि और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की।दर्शन के बाद मंत्री ने मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।








