कौशाम्बी: कौशाम्बी में पुलिस ने ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करने वाले 3 शातिर चोरो को किया अरेस्ट,पुलिस पर गाड़ी चढ़ाई,दो सिपाही घायल,
यूपी के कौशाम्बी जिले में थाना कोखराज पुलिस और क्राइम इनवेस्टिगेशन विंग (CIW) टीम ने ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 3 शातिरों को अरेस्ट किया है। अरेस्ट शातिर चोरों ने पकड़े जाने से बचने के लिए पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाकर जानलेवा हमला भी किया, जिसमें दो सिपाही घायल हो गए।
मामला कोखराज थाना क्षेत्र के चाकवन चौराहे की है जहा पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी सूचना मिली कि ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करने वाले कुछ लोग अर्टिगा कार से फतेहपुर से कोखराज टोल प्लाजा की तरफ आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम टोल प्लाजा पर पहुंची और वाहनों की निगरानी शुरू की।
इसी दौरान फतेहपुर की तरफ से एक अर्टिगा कार (UP72 BW 3036) आई। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो चालक ने पुलिस को जान से मारने की नियत से गाड़ी को आगे-पीछे कर सरकारी वाहन में कई बार जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में सिपाही निखिल गौतम और धीरज यादव घायल हो गए और सरकारी वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने आवश्यक बल प्रयोग कर कार सवार तीनों को दबोच लिया।
कड़ाई से पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने कल और आज अझुवा में दीपक केसरवानी के राइस मिल के पीछे लगे बड़े विद्युत ट्रांसफार्मर से तेल चोरी किया था। कल का तेल बेच दिया था, आज का तेल गाड़ी में था। पिछले एक महीने में टेंगाई और ककोढ़ा गांवों के कई नलकूप के ट्रांसफार्मरों से भी तेल चोरी कर सड़क पर चलने वाले ट्रकों को बेचते थे। चोरी में इसी अर्टिगा कार का प्रयोग करते थे और मुनाफा आपस में बराबर बांट लेते थे।
सीओ सिराथू सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि कोखराज थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने एक कार को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने पुलिस को जान से मारने की नियत से गाड़ी को आगे-पीछे कर सरकारी वाहन में कई बार जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में कई सिपाही घायल हो गए और सरकारी वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने आवश्यक बल प्रयोग कर कार सवार तीनों को दबोच लिया।
पुलिस टीम ने मिथुन गौतम पुत्र मखनचूलाल निवासी रामदास मुगरहा का पुरवा, थाना होलागढ़, प्रयागराज,रोहित पटेल उर्फ संजय पटेल पुत्र बाबूलाल निवासी सोखरी कासीपुर, थाना होलागढ़, प्रयागराज और रवि सरोज पुत्र स्व. बबलू निवासी कासीपुर मुगरहान का पुरा दहियांवा, थाना होलागढ़, प्रयागराज को अरेस्ट कर लिया है।पुलिस टीम ने अर्टिगा की तलाशी ली तो उसमें से 5 गैलन में भरा कुल 210 लीटर ट्रांसफार्मर का तेल बरामद किया है।आरोपियों के खिलाफ लिखापढ़ी कर उन्हें जेल भेजा गया है।








