कौशाम्बी: राष्ट्रीय स्वय सेवक संघ कार्यालय में मनाया गया विजयादशमी का महोत्सव,
यूपी के कौशाम्बी जिले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भरवारी नगर के स्वयंसेवकों द्वारा विजयादशमी महोत्सव मनाया गया,जिसमें जिला सामाजिक समरसता प्रमुख डॉक्टर प्रेम प्रकाश का उद्बोधन हुआ उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में विजयादशमी उत्सव का विशेष और ऐतिहासिक महत्व है
उन्होंने बताया कि डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने 27 सितंबर 1925 को विजयादशमी के दिन नागपुर में आरएसएस की स्थापना की थी। इसीलिए आरएसएस अपना स्थापना दिवस और वार्षिकोत्सव हर साल विजयादशमी के पर्व पर मनाता है।
उन्होंने बताया कि संघ के गठन के समय स्वयंसेवकों को व्यापक राष्ट्रीय उद्देश्य के लिए शारीरिक और बौद्धिक रूप से सक्षम बनाने का संकल्प लिया गया था। यह पर्व पारंपरिक रूप से असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय (भगवान राम द्वारा रावण का वध और मां दुर्गा द्वारा महिषासुर का वध) का प्रतीक है, जिसे संघ ने राष्ट्र शक्ति और संगठन के रूप में जोड़ा है।उन्होंने बताया कि आरएसएस अपने स्थापना के 100 वर्ष (शताब्दी वर्ष) पूरे कर चुका है।
इस कार्यक्रम में सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण और स्वदेशी जैसे ‘पंच परिवर्तन’ के लक्ष्यों पर प्रकाश डाला गया।
इस दौरान सह नगर संघ चालक ज्ञान प्रकाश द्विवेदी, नगर कार्यवाह मणिशेखर, बौद्धिक प्रमुख सतीश तिवारी, सुशील कुमार, शारदा प्रसाद , संगम लाल , आनन्द प्रकाश शुक्ल, जय सिंह चंदेल , कृष्ण स्वरूप झा सहित तमाम स्वयंसेवक उपस्थित रहे








