कौशाम्बी: भरवारी पुरानी बाजार रामलीला कमेटी के अध्यक्ष चुने गए संतोष केसरवानी,सर्वसम्मति से हुआ चुनाव, माला पहनाकर हुआ अध्यक्ष का अभिनंदन,
यूपी के कौशाम्बी जिले के भरवारी कस्बे में बुधवार को पुरानी बाजार रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पद का चुनाव गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। चुनाव में व्यापारी संतोष केसरवानी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।चुनाव के दौरान कमेटी के पूर्व अध्यक्ष जीतू केसरवानी और संरक्षक मंडल के सदस्यों की मौजूदगी रही। सभी की सहमति के बाद संतोष केसरवानी के नाम पर मुहर लगाई गई।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष के चुनाव के बाद बैठक में मोहल्ला कमेटी के पदाधिकारियों ने अपने पुराने बकाये और हिसाब-किताब को लेकर भी बात रखी, जिस पर चर्चा कर समाधान का आश्वासन दिया गया।
चुनाव संपन्न होने पर कमेटी के सदस्यों और स्थानीय व्यापारियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष संतोष केसरवानी को माला पहनाई और बधाई दी।लोगो ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में इस वर्ष की रामलीला और भी भव्य और ऐतिहासिक होगी।
इस दौरान पूर्व अध्यक्ष जीतू केसरवानी,संरक्षक गंगा प्रसाद केसरवानी (काले भाई),जगदीश शिवहरे,राजेंद्र केसरवानी,जगदीश वैश्य,मनोज कुमार पूर्व सभासद,भगवान दास कौशल,गोपाल केसरवानी सर्राफ सहित तमाम पदाधिकारी, मोहल्ला कमेटी के पदाधिकारियों समेत तमाम लोग मौजूद रहे।








