कौशाम्बी: NEET छात्रों पर बर्बरता और राहुल गांधी की गिरफ्तारी व बदसलूकी के खिलाफ कौशाम्बी कांग्रेस में उबाल,भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर की प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग,
यूपी के कौशाम्बी जिला मुख्यालय में कांग्रेस पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में NEET परीक्षा लीक मामले को लेकर चल रहे प्रदर्शन के दौरान NEET के छात्रों पर बर्बरता और राहुल गांधी,प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी व बदसलूकी के खिलाफ भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया,इस दौरान कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपकर उनके इस्तीफे की मांग की,कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति से राष्ट्रपति शासन लगाकर दोबारा चुनाव कराने की मांग भी की है।
इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान भारी मात्रा में पुलिस फोर्स की मौजूदगी न्यायहित में नहीं है,भाजपा की सरकार पुलिस के दम पर गुंडागर्दी पर उतारू है, उन्होंने कहा कि सरकार इतना डरी हुई है कि हमारे कार्यकर्ताओं को हर जगह हाउस अरेस्ट कर लिया गया है,सरकार आखिर धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा क्यों नहीं ले पा रही है,आखिर इसमें ऐसा कौन सा मामला फंसा हुआ है कि शिक्षा मंत्री का इस्तीफा सरकार नहीं ले पा रही है और छात्रों पर बर्बरता कर रही है। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सौंपकर प्रधानमंत्री मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है।
इस दौरान प्रमुख रूप से पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी,जिला उपाध्यक्ष आशीष मिश्रा पप्पू,राम सूरत रैदास,नैय्यर रिजवी,उदय यादव,अलकमा उस्मानी,जिला महासचिव आसिफ अल्वी,जयप्रकाश जायसवाल,जिला सचिव रमेश यादव, हेमन्त रावत,फौजिया बानो,सोसल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय,विवेक मिश्रा,नगर अध्यक्ष मंझनपुर संगीता कोरी,नगर अध्यक्ष चरवा निक्की पाण्डेय,ब्लाक अध्यक्ष नगर अध्यक्ष करारी शकील अब्बास,आयूष यादव,अवधेश कुमार,संदीप कुमार,छोटे लाल, बिफई लाल,नथन लाल,अशर्फी लाल,नौशे आलम, प्रियांशू त्रिपाठी,कमल सिंह,अखिलेश त्रिपाठी,अरुण सिंह, मन्नी बेगम,मीना देवी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।








