प्रभारी मंत्री ने की विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा,अधिकारियों को विभागीय योजनाओं में प्रगति लाने के दिए निर्देश

कौशाम्बी: प्रभारी मंत्री ने की विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा,अधिकारियों को विभागीय योजनाओं में प्रगति लाने के दिए निर्देश,

यूपी की राजमंत्री पशुधन एवं दुग्ध विकास एवं कौशाम्बी की प्रभारी मंत्री कृष्णा पासवान ने गुरुवार को मां शीतला अतिथि गृह,सयारा में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की।

प्रभारी मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं/कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा के दौरान सीएमओ से कहा कि प्राथमिकता के आधार पर 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाए। उन्होंने अधीक्षण अभियंता,विद्युत से कहा कि खराब ट्रांसफार्मर को निर्धारित समय में बदलवा दिया जाए एवं निर्धारित समयावधि तक विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निराश्रित महिलाओं एवं दिव्यांगजनों को लाभान्वित किया जाए। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत विद्यालयों में छूटे हुए कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करा लिया जाए।

प्रभारी मंत्री ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन कि समीक्षा के दौरान उपायुक्त,एन.आर.एल. एम. से कहा कि लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत समूह गठित कराकर महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जोड़ा जाए एवं अधिक से अधिक महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाए। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जाए, जिससे उनकी आय में और वृद्धि हो सके। उन्होंने जिला पंचायतराज अधिकारी से कहा कि छूटे हुए सभी पात्र लोगों को व्यक्तिगत शौचालय से लाभान्वित किया जाए। उन्होंने कन्या सुमंगला योजना की समीक्षा के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी से कहा कि लंबित आवेदनों का सत्यापन कराकर पात्र लोगों को लाभान्वित किया जाए।

प्रभारी मंत्री ने कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान उप कृषि निदेशक से कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना के अंतर्गत छूटे हुए पात्र लोगों को लाभान्वित किया जाए एवं फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में प्रगति लाई जाए। जनपद में खाद की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखी जाए। उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों की प्रगति समीक्षा के दौरान अधिशासी अभियंता,जल निगम से कहा कि कार्यों में तेजी से प्रगति लाई जाए। उन्होंने अधिशासी अभियंता,सिंचाई को निर्देशित किया कि यह सुनिश्चित किया जाए कि नहरों में टेल तक पानी अवश्य पहुँचे, ताकि किसानों को सिंचाई के लिए परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिशासी अभियंता,नलकूप को अधीक्षण अभियंता, विद्युत से समन्वय कर विद्युत दोष के कारण बंद नलकूपों को क्रियाशील कराने के निर्देश दिए।

प्रभारी मंत्री ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को सहभागिता योजना के अंतर्गत गोवंशों की सुपुर्दगी में और प्रगति लाने के निर्देश देते हुए कहा कि विभागीय योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सके। उन्होंने निर्माणाधीन प्रयागराज एयरपोर्ट-कौशांबी फोरलेन के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा के दौरान अधिशासी अभियंता,लोनिवि को निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपद की कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान एसपी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में सीएमओ ने बताया कि पेंशन लाभार्थियों को परिवार रजिस्टर से मिलान कराया गया, जिसके अन्तर्गत छूटे हुए लगभग 09 हजार और पात्र लोगों को चिन्हित किया गया है, जिन्हें लाभान्वित किया जा रहा है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor