कौशाम्बी: नगर पालिका के लिपिक को पत्नी और बेटे ने दूसरी महिला के साथ रंगे हाथ पकड़ा,पत्नी की शिकायत पर पुलिस कर रही पूछताछ,
यूपी के कौशाम्बी जिले के मंझनपुर नगर पालिका में तैनात लिपिक संजय गुप्ता को शनिवार शाम उनकी पत्नी और बेटे ने एक अन्य महिला के साथ एक कमरे में रंगरेलिया मनाते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया,लिपिक की पत्नी ने इसकी सूचना सबसे पहले डायल 112 पुलिस को दी।
पति पत्नी और वो का मामला देख लोगो की भीड़ जमा हो गई,लिपिक की पत्नी ने मंझनपुर कोतवाली में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने अपने पति पर दूसरी महिला से संबंध रखने, मानसिक और पारिवारिक प्रताड़ना देने तथा पत्नी व बच्चों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने यह भी कहा कि पति घर खर्च नहीं देते हैं।
शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि उनका विवाह साल 2002 में हुआ था और उनके दो बच्चे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले करीब कई वर्षों से उनके पति का एक अन्य महिला से संबंध है, जिसके कारण वह पत्नी और बच्चों से दूरी बना चुके हैं। पीड़िता का कहना है कि उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और परिवार के भरण-पोषण की अनदेखी की जा रही है।
महिला ने यह भी आरोप लगाया कि हाल ही में उन्होंने अपने पति को कथित तौर पर दूसरी महिला के साथ देखा था, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। उन्होंने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लिपिक संजय गुप्ता और उनके साथ रही महिला को थाने लाकर पूछताछ शुरू कर दी है।
वहीं, पूरे मामले में थाना प्रभारी मंझनपुर का कहना है कि मामला संज्ञान में है तहरीर मिली है पूछताछ की जा रही है। नगर पालिका मंझनपुर के वरिष्ठ लिपिक से जुड़े इस मामले के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।








