कौशाम्बी: प्रभारी मंत्री ने लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, आवास की चाबी व स्वीकृत प्रमाण-पत्र एवं धनराशि का डमी चेक प्रदान किया,
यूपी की राज्यमंत्री पशुधन एवं दुग्ध विकास एवं जिल की प्रभारी मंत्री कृष्णा पासवान ने गुरुवार को मां शीतला अतिथि गृह, सयारा में आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों-विमला देवी, सुमन देवी व बबिता को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया। इसी प्रकार उन्होंने मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को स्वीकृत-पत्र/आवास की चाबी, कृषि उद्यमी स्वालंबन योजना के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं पशुपालन विभाग द्वारा संचालित बकरी पालन, भेड़ पालन व सुकर पालन के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किया।
प्रभारी मंत्री ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत 338 स्वयं सहायता समूहों को रिवाल्विंग फण्ड के रूप में रूपये-एक करोड़ एक लाख 40 हजार धनराशि तथा 185 स्वयं सहायता समूहों को सामुदायिक निवेश निधि के रूप में रूपये-02 करोड़ 77 लाख 50 हजार धनराशि का डमी चेक प्रदान किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत कल्पना सोनकर, निवर्तमान विधायकगण लाल बहादुर व शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मंझनपुर वीरेंद्र कुमार फौजी, अध्यक्ष नगर पंचायत अजुहा शांति देवी, ज्योति केशरवानी, नीतू कनौजिया तथा डीएम डॉ. अमित पाल, एसपी सत्य नारायण एवं सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी उपस्थित रहे।








