कौशाम्बी पहुंचे NSUI के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नदीम जावेद ने भाजपा सरकार पर बोला हमला,कहा नौजवानों की आवाज को नहीं दबा सकती भाजपा,छात्रों की गूंज कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की

कौशाम्बी: कौशाम्बी पहुंचे NSUI के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नदीम जावेद ने भाजपा सरकार पर बोला हमला,कहा नौजवानों की आवाज को नहीं दबा सकती भाजपा,छात्रों की गूंज कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की,

यूपी के प्रयागराज में शनिवार को आयोजित होने वाले छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सदन में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आगमन को लेकर कांग्रेसियों ने तयारी जोर शोर से शुरू कर दी है,इसी क्रम में शुक्रवार को कौशाम्बी जिले के भरवारी पहुंचे NSUI के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नदीम जावेद ने प्रेस वार्ता की और भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला, उन्होंने कहा कि नौजवानों की आवाज को भाजपा किसी भी हाल में नहीं दबा सकती, उन्होंने जिले भर के छात्रों को छात्रों की लड़ाई के लिए कांग्रेस द्वारा आयोजित छात्रों की गूंज कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है।

प्रेस वार्ता के दौरान नदीम जावेद ने आरोप लगाया कि देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं और छात्रों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है।नदीम जावेद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली तानाशाही की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है।उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार का रवैया अंग्रेजों के शासनकाल की क्रूरता से भी आगे निकल गया है। उन्होंने कहा देश के छात्र राष्ट्र की आवाज हैं। किसी भी सरकार में इतनी ताकत नहीं है कि वह छात्रों का मुंह जबरन बंद कर सके। छात्रों को अपनी बात कहने, सवाल पूछने और शांतिपूर्ण ढंग से विरोध दर्ज कराने का संवैधानिक अधिकार है।

उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों और युवाओं की समस्याओं का समाधान संवाद के माध्यम से किया जाना चाहिए, न कि दमनात्मक उपायों के जरिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति विचारों के आदान-प्रदान, आलोचना और शांतिपूर्ण असहमति में निहित है तथा इन मूल्यों को कमजोर करना देश के लोकतांत्रिक ढांचे के लिए उचित नहीं होगा। उन्होंने केंद्र सरकार से संविधान की भावना का सम्मान करने तथा युवाओं और छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार को विरोध के स्वरों को दबाने के बजाय उनसे संवाद स्थापित करना चाहिए।

उन्होंने गाय को काटने के सवाल पर कहा कि यह दुर्भाग्य है कि हमारा देश बीफ के निर्यात का सबसे बड़ा हब है।भाजपा की सरकार जहा जहा है वहां गाय को काटा जाता है, उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता खुद खुले मंच से कहते है कि वह खुद बीफ खाते है।

इस दौरान पूर्व राष्ट्रीय सचिव हंजला उस्मानी,जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद अकरम उर्फ जका सहित तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor