छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर पूर्व NSUI अध्यक्ष ने भवंस मेहता महाविद्यालय के छात्रों से किया संवाद,राहुल गांधी से मिलने के लिए किया आमंत्रित

कौशाम्बी: छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर पूर्व NSUI अध्यक्ष ने भवंस मेहता महाविद्यालय के छात्रों से किया संवाद,राहुल गांधी से मिलने के लिए किया आमंत्रित,

यूपी के प्रयागराज में कल शनिवार को आयोजित होने वाले “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम को लेकर पूर्व NSUI अध्यक्ष नदीम जावेद ने कौशाम्बी जिले के भवंस मेहता महाविद्यालय भरवारी के छात्रों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों से शिक्षा, युवाओं के भविष्य और छात्र हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और राहुल गांधी से मिलने के लिए आमंत्रित किया।

उन्होंने छात्रों को बताया कि 8 अगस्त शनिवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी छात्रों से सीधा संवाद करेंगे। पूर्व NSUI अध्यक्ष ने सभी छात्रों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील करते हुए राहुल गांधी से मिलने का निमंत्रण दिया।

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम युवाओं को अपनी बात रखने और शिक्षा, रोजगार तथा भविष्य से जुड़े विषयों पर खुलकर चर्चा करने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा। छात्रों ने भी कार्यक्रम को लेकर उत्साह व्यक्त किया और बड़ी संख्या में शामिल होने की बात कही।

इस दौरान पूर्व राष्ट्रीय सचिव हंजला उस्मानी,जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद अकरम सहित तमाम कांग्रेसी एवं कॉलेज के शिक्षक मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor