कौशाम्बी: स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को ABVP कार्यकर्ताओं ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन,
यूपी के कौशाम्बी जिले में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंझनपुर ब्लॉक स्थित शहीद स्मारक पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। कार्यकर्ताओं ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों का संघर्ष और बलिदान युवा पीढ़ी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। राष्ट्रहित, समाजसेवा और देश की एकता-अखंडता के लिए युवाओं को निरंतर कार्य करते रहना चाहिए।
कार्यक्रम में ऋषभ मिश्रा, जय पाण्डेय, शिवांश मिश्रा, सत्या दुबे, अखिलेश कश्यप, यश पाण्डेय, नोमान, सर्वेश श्रीवास्तव, जिला संयोजक सुशील सनकर एवं नगर मंत्री दीपक राजपूत सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








