कौशाम्बी: मस्जिद की छत पर सफाई करते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत,कई घंटे तक छत पर ही पड़ा रहा युवक,
यूपी के कौशाम्बी जिले में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है जहां मस्जिद की छत पर सफाई करते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई,हादसे के बाद युवक कई घंटे तक छत पर ही पड़ा रहा,जुमा की नमाज के बाद जब परिजन ऊपर गए तो युवक पड़ा हुआ था,तत्काल लोग उसे अस्पताल ले गए जहा डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया,युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
घटना कड़ा धाम थाना क्षेत्र के कजियाना मोहल्ले की है जहा करंट की चपेट में आने से 35 वर्षीय अफजाल की मौत हो गई,नमाज के बाद परिजन घर पहुचे तो अफजाल घर पर नहीं था, परिजनों की खोजबीन के बाद अफजाल मस्जिद की छत पर मृत अवस्था में मिला। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।








