कौशाम्बी: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में ड्रॉप-आउट रोकने के लिए भव्य अभिभावक संघ बैठक का आयोजन,
यूपी के कौशाम्बी जिले के सिराथू तहसील क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कशिया में ड्रॉप-आउट रोकने के लिए भव्य अभिभावक संघ बैठक का आयोजन किया गया,जिसमे 173 छात्राओं के अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर बैठक में लिया हिस्सा।खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह ने नियमित उपस्थिति पर जोर दिया।
इस दौरान त्योहार व कृषि कार्य के दौरान बच्चियों को घर न रोकने की अपील की गई।छात्राओं ने अभिभावकों के सामने अंग्रेजी पठन व समाचार वाचन प्रस्तुत किया।प्रत्येक माह PTM आयोजित करने और मेधावी छात्राओं को मंच देने का निर्णय लिया गया,सभी अभिभावकों ने बच्चियों को नियमित विद्यालय भेजने की शपथ ली।
इस दौरान अध्यक्ष प्रीति पाण्डेय,प्रदीप शुक्ला लेखाकार, लालमनि,रजनी, सुनीता देवी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।








