कौशाम्बी: कौशाम्बी में नवविवाहिता का फांसी के फंदे से लटकता हुआ शव मिलने से सनसनी,मायके वालो ने प्रताड़ित करने और हत्या का लगाया आरोप,
यूपी के कौशाम्बी जिले में एक नवविवाहिता का फांसी के फंदे से लटकता हुआ शव मिलने से सनसनी मच गई,घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
घटना सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बे के भौतर की है जहा फांसी के फंदे पर सीमा देवी का शव लटकता हुआ मिला है,घटना की सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष ने ससुरालियों पर मारपीट करने और प्रताड़ित कर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने दहेज में कार और बाइक मांगने का भी गंभीर आरोप लगाया है।मायके पक्ष के लोगों ने पति रोहित समेत ससुराल के चार लोगों पर आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायती पत्र दिया है।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज और जाँच में जुटी हुई है।








