डीएम ने कान्हा गौशाला करारी का किया निरीक्षण,ईओ से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के दिए निर्देश

कौशाम्बी: डीएम ने कान्हा गौशाला करारी का किया निरीक्षण,ईओ से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के दिए निर्देश,

यूपी के कौशाम्बी डीएम डॉ.अमित पाल ने मंगलवार को कान्हा गौशाला,करारी का निरीक्षण कर वहां संरक्षित गोवंशों की स्थिति तथा गौशाला में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

डीएम ने निरीक्षण के दौरान गौशाला में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए ईओ से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गौशाला में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने ईओ से गौशाला में संरक्षित गोवंशों की संख्या, भूसा एवं हरे चारे की उपलब्धता सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देशित किया कि गौशाला में भूसा एवं हरे चारे की पर्याप्त उपलब्धता हर समय सुनिश्चित रखी जाए।

डीएम ने ईओ को निर्देशित किया कि गौशाला का नियमित रूप से निरीक्षण कर साफ-सफाई, पेयजल, चारा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखा जाए। गौशाला में स्थापित सभी सी.सी.टी.वी. कैमरों की क्रियाशीलता सुनिश्चित रखी जाए। उन्होंने ईओ से कहा कि गौशाला में संरक्षित गोवंशों की देखभाल एवं व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से सुनिश्चित की जाए।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor