कौशाम्बी: मनोज सिंह पटेल बने राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में हुआ भव्य स्वागत,
यूपी के कौशाम्बी जिले के मनोज सिंह पटेल को राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पद का दायित्व मिलने के उपरांत मंझनपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष कांग्रेस गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया।
इस दौरान पदाधिकारियों ने उनका माला पहना कर उन्हें बधाई दी, इसके बाद नवनियुक्त अध्यक्ष मनोज पटेल ने सभी का आभार व्यक्त करते कहा कि पार्टी शीर्ष नेतृत्व के द्वारा दिए गए इस जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाऊंगा और पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए पूर्ण संघर्ष करूंगा!।
जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि हमारी कमेटी के उपाध्यक्ष रहे मनोज पटेल को राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन का प्रदेश अध्यक्ष बनाएं जाने पर कौशाम्बी कांग्रेसजन के साथ स्वागत किया,हमे यह पूर्ण आशा है कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।
स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से..पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष नैय्यर रिजवी,उदय यादव,जिला महासचिव मोहम्मद फरमान,श्याम सिंह भदौरिया,जिला सचिव जयप्रकाश जायसवाल हेमंत रावत,नरेंद्र लोधी,फौजिया बानो, रमेश यादव,नगर अध्यक्ष मंझनपुर संगीता कोरी, नगर अध्यक्ष करारी शकील अब्बास, डाक्टर नईम,ब्लाक अध्यक्ष नेवादा रावेंद्र यादव,ब्लाक अध्यक्ष मूरतगंज राजबहादुर पासी,ब्लाक सरसवा भागीरथी पटेल,ब्लाक अध्यक्ष सिराथू प्रियांशू त्रिपाठी,ब्लाक अध्यक्ष मंझनपुर प्रदीप सिंह पटेल,अंश पाल,शिवलेश मिश्रा, पप्पू अशर्फी लाल, पीयूष पटेल,आश्वाना देवी, जितेन्द्र शर्मा,मुलायम पटेल,धर्मेंद्र सरोज,उमेश कुमार, अखिलेश त्रिपाठी, नौशे आलम अतुल कुमार पासी,व्यापार मंडल अध्यक्ष कैलाश केसरवानी,आयूष यादव,हर्ष पंडा,सत्तू पंडित,मानसिंह, संजय सरोज,संतरा देवी,आरती देवी,रानी देवी,पूजा देवी,केतकी देवी,मीना देवी,सियाराम कश्यप,बाबू लाल,अभिषेक कुमार, सदाशिव पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.!








