मूरतगंज विकासखंड सभागार में रेसिपी प्रतियोगिता का आयोजन

कौशाम्बी: मूरतगंज विकासखंड सभागार में रेसिपी प्रतियोगिता का आयोजन,

यूपी के कौशाम्बी जिले के मूरतगंज विकासखंड सभागार में बाल विकास परियोजना मूरतगंज के तत्वावधान में नवीन आपूर्ति रेसिपी से विविध प्रकार के पौष्टिक एवं स्वादिष्ट व्यंजन तैयार करने की रेसिपी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में परियोजना क्षेत्र की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा विभागीय नवीन आपूर्ति रेसिपी के आधार पर विभिन्न प्रकार के पौष्टिक व्यंजन तैयार कर आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किए गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित जनप्रतिनिधि ग्राम प्रधान नसीरपुर, ज्योति गुप्ता पार्षद, वार्ड नंबर 25 दीनदयाल उपाध्याय नगर, सहायक विकास अधिकारी ,आशीष केसरवानी एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी रेनू वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

उपस्थित अतिथियों द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के स्टॉल पर प्रदर्शित विभिन्न व्यंजनों का अवलोकन किया गया तथा उनके पौष्टिक गुणों, स्वाद, गुणवत्ता एवं प्रस्तुतीकरण की सराहना की गई।

इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी रेनू वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि नवीन आपूर्ति रेसिपी का उद्देश्य बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को पौष्टिक एवं संतुलित आहार के प्रति जागरूक करना है। स्थानीय स्तर पर उपलब्ध सामग्री से कम लागत में स्वादिष्ट एवं पौष्टिक व्यंजन तैयार किए जा सकते हैं। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा इन रेसिपी को लाभार्थी परिवारों तक पहुंचाकर बच्चों एवं महिलाओं के पोषण स्तर में सुधार के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा सकती है।

सहायक विकास अधिकारी आशीष केसरवानी ने भी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा तैयार किए गए विविध एवं पौष्टिक व्यंजनों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन पोषण जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम हैं। पार्षद ज्योति गुप्ता द्वारा विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया गया उनके द्वारा अपने संबोधन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा बच्चों एवं महिलाओं के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई तथा’ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता’ को भवन रूपी नींव तैयार करने वाला शिल्पी बताया गया

प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी रचनात्मकता एवं पोषण संबंधी जानकारी का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रकार के व्यंजन तैयार किए। जिसमें आपूर्ति आटा बेसन हलवा, वेजिटेबल युक्त इडली, चिल्ला, लड्डू, दलिया, खीर, दही बड़ा, ढोकला, बिस्कुट, टिकिया आज विविध प्रकार के व्यंजन तैयार किए गए थेसभी प्रतिभागी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना मूरतगंज की मुख्य सेविकाएं केसरी यादव, प्रियंका सिंह एवं रीना रानी सहित परियोजना की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियां उपस्थित रहीं।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor