कौशाम्बी: कौशाम्बी के मनौरी में पटाखा विस्फोट से हड़कंप,5 को इलाज के लिए भेजा गया,दो की मौत की पुष्टि,ट्रेनों का संचालन रोका गया,एयरफोर्स के कर्मचारी रेस्क्यू टीम में शामिल,
यूपी के कौशाम्बी जिले के मनौरी में पटाखा विस्फोट की घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस घटना में कई लोगों की मौत की खबर से इलाके में हड़कंप का माहौल बना रहा, घटना की गंभीरता को देखते हुए डीएम ,एसपी,आईजी भारी मात्रा m पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे,दो दर्जन एंबुलेंस,दर्जनों फायर ब्रिगेड की गाड़ियों साथ पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया।घटना को देखते हुए लगभग एक घंटे तक ट्रेनों का संचालन भी रोक दिया गया,घटनास्थल के पास पहुंची अजमेर सियालदाह एक्सप्रेस को मनौरी रेलवे स्टेशन पर वापस कर दिया गया,वही वनडे भारत ट्रेन को सैयद सरावां में रोक दिया गया था।इसके चलते रेलवे यातायात भी प्रभावित रहा।
घटना के बाद राहत और बचाव कार्य के लिए कौशाम्बी व प्रयागराज पुलिस के साथ NDRF और SDRF की टीम के साथ साथ एयरफोर्स के 50 से अधिक कर्मचारी भी रेस्क्यू टीम में शामिल हुए। सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। इंटेलिजेंस की टीम गहन जांच के जुटी हुई है।
विस्फोट की चपेट में आने से बिजली विभाग का हाई वोल्टेज करंट वाला खंभा और विद्युत तार भी क्षतिग्रस्त हो गए। बिजली विभाग के कर्मचारी क्षतिग्रस्त खंभे और तारों को दुरुस्त करने में जुटे हैं, ताकि क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था को जल्द बहाल किया जा सके।
विस्फोट के बाद प्रशासन ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए घटनास्थल पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है तथा घटना से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।








