प्रभारी मंत्री ने पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना की व्यक्त,सहायता राशि का सौंपा चेक

कौशाम्बी: प्रभारी मंत्री ने पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना की व्यक्त,सहायता राशि का सौंपा चेक,

यूपी के कौशाम्बी जिले में पटाखा फैक्ट्री विस्फोट हादसे के बाद मंगलवार को डीएम डॉ. अमित पाल एवं एसपी सत्य नारायण ने पोस्टमार्टम हाउस एवं ग्राम पंसौर पहुंचकर पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की एवं उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने परिजनों से कहा कि उन्हें अपना भाई समझें तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल अवगत कराएं।जिला प्रशासन इस कठिन समय में प्रत्येक पीड़ित परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता और तत्परता से खड़ा है।

प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं दैवी आपदा मद के अंतर्गत प्रत्येक मृतक के परिजन को कुल ₹8 लाख तथा प्रत्येक घायल को ₹1 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। पात्र प्रभावित परिवारों को आवास उपलब्ध कराने की कार्यवाही भी की जा रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई जारी है। 06 अभियुक्तों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा रासुका (NSA) के अंतर्गत भी कार्रवाई की जा रही है।

वही देर शाम प्रभारी मंत्री कृष्णा पासवान पीड़ित परिजनों से मिलने पहुंची और सहायता राशि का चेक पीड़ित परिवार को सौंपा।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor