कौशाम्बी: पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे में घायलों का हाल जानने प्रयागराज स्वरूप रानी अस्पताल पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस अजय राय कहा दोषियों के खिलाफ हो कठोर कार्यवाही,
यूपी के कौशाम्बी जिले के मनौरी में पटाखा फैक्ट्री में हुए दर्दनाक हादसे के बाद घायलों का हाल जानने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पहुंचे और घायलों का हाल जाना। उन्होंने पीड़ितों से मुलाकात की और हर सम्भव मदद का पूर्ण आश्वासन दिया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि यह दर्दनाक हादसे में जिन्होंने अपनी जान गंवाई उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। सवाल यह है कि मासूमों की जिन्दगी से खेलने का अधिकार किसने दिया प्रशासनिक लापरवाही से इतनी बड़ी घटना हुई,कितनो के घर उजड़ गए कितनी माओ की गोद सुनी हो गई।
उन्होंने मांग की कि मृतकों के परिजनों को एक सरकारी नौकरी व उचित से उचित मुआवजे की व्यवस्था तुरंत होनी चाहिए और घायलों को बेहतर इलाज के लिए उनकी समुचित व्यवस्था कराई जानी चाहिए। इसके बाद इस दुर्घटना में जो जिम्मेदार हैं उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। पीड़ितों के साथ कांग्रेस पार्टी का एक एक कार्यकर्ता उनके इस दुख के समय में खड़ा है।
इस दौरान जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा कि इस दुर्घटना में मेरे नगर पंचायत चरवा के मदन मोहन नगर सझिया के ज्ञान सिंह की भी मृत्यु हो गई है साथ ही कई लोगों ने इस भयावह घटना में जान गंवाई है और कई जिंदगियां अस्पताल में मौत से जंग लड़ रही है, इस दुर्घटना की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है, हमारे प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पीड़ितों से मुलाकात की है और हम सभी मदद के लिए निर्देश दिए हैं पार्टी इस समय हर पीड़ित के साथ मजबूती से खड़ी है!
इस दौरान पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी,जिला उपाध्यक्ष मनोज सिंह पटेल,पूर्व अध्यक्ष तलत अज़ीम,प्रयागराज शहर अध्यक्ष फ़ुजैल हाशमी,प्रयागराज गंगापार जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद,वरिष्ठ नेता हरिकेश त्रिपाठी,किशोर वार्ष्णेय,आदर्श भदौरिया, संजय तिवारी,जिला महासचिव श्याम सिंह भदौरिया,सोसल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय,ब्लाक अध्यक्ष सिराथू प्रियांशू त्रिपाठी,आयुष यादव,माज अहमद,समेत कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।








