मनौरी में पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले के मुख्य आरोपी नौशाद की पत्नी कहकशा के मूरतगंज स्थित पटाखा गोदाम पर पुलिस की कार्रवाई जारी

कौशाम्बी: मनौरी में पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले के मुख्य आरोपी नौशाद की पत्नी कहकशा के मूरतगंज स्थित पटाखा गोदाम पर पुलिस की कार्रवाई जारी,

यूपी के कौशाम्बी जिले के मनौरी में दो दिन पहले हुए पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले के मुख्य आरोपी नौशाद की पत्नी कहकशा पर भी करवाई शुरू हो गई है,एसपी ने कहकशा सहित तीन पर 25- 25 हजार का इनाम घोषित किया है,वही बुधवार को कहकशा बानो के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज स्थित पटाखा गोदाम पर पुलिस ने कार्रवाई की है।

मूरतगंज स्थित पटाखा गोदाम जोकि पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले के मुख्य आरोपी नौशाद की पत्नी कहकशा के नाम पर बताया जा रहा है,पुलिस ने SDM मंझनपुर और लेखपालों की मौजूदगी में गोदाम के आगे और पीछे बने दो कमरे खोले,कमरे में लगभग 6 बोरी पटाखे मिले है,जिन्हें जब्त किया गया है।

पटाखा जब्तीकरण की कार्रवाई के बाद पुलिस और प्रशासन के लोगो ने जेसीबी से गड्ढा खोदकर पटाखों को नष्ट कर दिया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor