कौशाम्बी: प्रभारी मंत्री ने पटाखा फैक्ट्री विस्फोट हादसे में मृतकों के परिजनों को सहायता राशि का प्रदान किया चेक,
यूपी के कौशाम्बी जिले के प्रभारी मंत्री एवं राज्यमंत्री पशुधन एवं दुग्ध विकास, उत्तर प्रदेश कृष्णा पासवान ने बुधवार को ग्राम महमूदपुर पहुंचकर पटाखा विस्फोट की दुःखद घटना में मृतक राजेश की पत्नी माला देवी से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया। इस दुःख की घड़ी में शासन एवं प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने रुपए 08 लाख 50 हजार सहायता राशि का चेक प्रदान किया।
राज्यमंत्री ने ग्राम मीरपुर पहुंचकर पटाखा विस्फोट की दुःखद घटना में मृतक आदित्य, रवि, अमित एवं जानकी के परिजन से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने परिजन गया प्रसाद साहू को रुपए 32 लाख सहायता राशि का चेक प्रदान किया।
राज्यमंत्री ने ग्राम पकसराई पहुंचकर पटाखा विस्फोट की दुःखद घटना में मृतक सुनील कुमार के परिजन से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने परिजन रेखा देवी को रुपए 08 लाख सहायता राशि का चेक प्रदान किया।








