पिपरी थाना पुलिस की अवैध पटाखा भंडारण करने वालो पर कार्रवाई,अवैध पटाखों का जखीरा बरामद

कौशाम्बी: पिपरी थाना पुलिस की अवैध पटाखा भंडारण करने वालो पर कार्रवाई,अवैध पटाखों का जखीरा बरामद,

यूपी के कौशाम्बी जिले में अवैध पटाखों के निर्माण और भंडारण की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पिपरी पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक कमरे से 05 बोरियों में भरे पटाखे और फुलझड़ी, कुल करीब 40 किलोग्राम बरामद किए हैं।

पुलिस को सूचना मिली कि थाना पिपरी क्षेत्र के अंतर्गत महमूदपुर मनौरी स्थित एक कमरे में अवैध रूप से पटाखों का भंडारण किया गया है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कमरे को खुलवाकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान पांच बोरियों में पटाखे व फुलझड़ी बरामद हुई।

मामले में थाना पिपरी पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामदगी करने वाली टीम में थाना पिपरी पुलिस टीम शामिल रही।

पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध पटाखों का निर्माण और भंडारण करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor