कौशाम्बी की शिक्षिका शालिनी कुशवाहा को मिला राष्ट्रीय अध्यापक पुरस्कार,राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली में किया सम्मानित, शिक्षा में खास योगदान के लिए मिला सम्मान

कौशाम्बी: कौशाम्बी की शिक्षिका शालिनी कुशवाहा को मिला राष्ट्रीय अध्यापक पुरस्कार,राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली में किया सम्मानित, शिक्षा में खास योगदान के लिए मिला सम्मान,

यूपी के कौशाम्बी जिले के चायल ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय रसूलाबाद में कार्यरत शिक्षिका शालिनी कुशवाहा को राष्ट्रीय अध्यापक पुरस्कार मिला है। शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह सम्मान दिया।

शालिनी कुशवाहा को शिक्षा के क्षेत्र में उनके खास योगदान के लिए यह पुरस्कार मिला है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने देशभर से 48 बेहतरीन शिक्षकों को चुना था। इनमें उत्तर प्रदेश के तीन शिक्षक शामिल थे, जिनमें कौशांबी के अलावा गाजियाबाद और बलिया के शिक्षक भी हैं।

शालिनी कुशवाहा बच्चों को पारंपरिक तरीकों से नहीं पढ़ातीं। वह खेल-खेल में और एक्टिविटी के जरिए बच्चों को सिखाती हैं। उनके इस तरीके से स्कूल में बच्चों का एडमिशन बढ़ा है। साथ ही, क्लास में बच्चों की सीखने की क्षमता और उनकी हाजिरी भी काफी बेहतर हुई है।

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चुने जाने के बाद शालिनी कुशवाहा ने सर्कल समाचार से विशेष बातचीत की थी जिसमें उन्होंने अपनी सफलता से जुड़ी कई बातें बताई थीं। आज शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किए जाने पर कौशाम्बी जिले के शिक्षा विभाग में जश्न का माहौल रहा।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor