UP- TGT/PGT पुरानी नियमावली व पुराना पैटर्न बहाली आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे प्रयागराज सांसद उज्ज्वल रमण सिंह

कौशाम्बी: UP- TGT/PGT पुरानी नियमावली व पुराना पैटर्न बहाली आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे प्रयागराज सांसद उज्ज्वल रमण सिंह,

प्रयागराज में पुरानी नियमावली व पुराने पैटर्न बहाली के क्रम में विगत कई दिनों से चल आंदोलन को समर्थन देने प्रयागराज के सांसद उज्ज्वल रमण सिंह पहुंचे,इस दौरान वहां उपस्थित आंदोलनकर्ताओं की पीड़ा को सुना और कहा छात्र अपने भविष्य को लेकर चिंतत है। वो वर्तमान भाजपा सरकार से अपना अधिकार मांग रही है लेकिन ये दमनकारी भाजपा सरकार उनके भविष्य से खिलवाड़ कर रही है जो सरासर गलत है। हम इनकी आवाज को कमजोर नहीं होने देंगे,बल्कि अपने राहुल गांधी से इनकी बातों को रखेंगे और मजबूती से इनकी लड़ाई लड़ेंगे।

कांग्रेस पार्टी के कौशाम्बी जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा कि यह भाजपा सरकार न किसानों की सुनती है न छात्रों की और न नौजवानों की, यह सरकार केवल चंद पूंजीपतियों की सरकार है, इन्हें देश की आम जनता से कोई लेना देना नहीं है,यह अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर देश की जनता बेरोजगारी, महंगाई से परेशान हैं वहीं सरकार को अब देश के हर व्यक्ति के भविष्य से खिलवाड़ करने में आनंद आ रहा है । कांग्रेस पार्टी देश की पार्टी है वो छात्र नौजवान,और किसानों की तकलीफों को सुनती है आज इस आंदोलन को समर्थन देकर भाजपा सरकार को चेतावनी दी गई है,और अब हम कांग्रेसी देश के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे।

इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से शहर अध्यक्ष फ़ुजैल हाशमी,हरिकेश त्रिपाठी,विजय मिश्रा, राजेश साहनी,मंजू संत, विनय दुबे,राजेश राकेश,तलत अज़ीम,सचिन पाण्डेय,निक्की पाण्डेय,आयूष यादव,तबरेज अहमद,अफरोज अहमद,नफीस कुरैशी,आबिद खान, ईश दत्त, विनय यादव,सूरज सिंह,सहित बड़ी संख्या में आंदोलनकर्ता मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor