ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

कौशाम्बी: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम,

यूपी के कौशाम्बी जिले के भरवारी में टीकरडीह गांव के पास रेलवे लाइन पार करते समय एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान कराने का प्रयास किया।के

कोखराज थाना क्षेत्र के नौढ़िया आमद करारी निवासी राममिलन पुत्र स्व. दौलत ने मौके पर पहुंचकर मृतक की पहचान अपने भाई राजा पुत्र दौलत के रूप में की।

बताया जा रहा है कि मृतक के दो बेटियां और दो बेटे हैं। राजा की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor