संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग लापता,घर में चारपाई के पास खून के छींटे मिलने से सनसनी,पुलिस जांच में जुटी

कौशाम्बी: संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग लापता,घर में चारपाई के पास खून के छींटे मिलने से सनसनी,पुलिस जांच में जुटी,

यूपी के कौशाम्बी जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में एक बुजुर्ग के लापता होने से हड़कंप मच गया,बुजुर्ग के घर में चारपाई के पास खून के छींटे मिलने से सनसनी मची हुई है,परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी,मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी हुई है।

घटना कड़ाधाम थाना क्षेत्र के सौरई बुजुर्ग गांव की है जहां के निवासी बुजुर्ग कल्लू यादव बीती रात से अपने घर से गायब हैं। सुबह परिजनों ने जब उनकी चारपाई देखी तो उसके पास जमीन पर खून की छींटों जैसे निशान पड़े मिले।खून के निशान मिलने के बाद से अनहोनी की आशंका जताई जा रही है। बुजुर्ग के गायब होने की खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई और चर्चा का विषय बनी हुई है।

परिजनों ने मामले की सूचना कड़ाधाम पुलिस को दे दी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुटी है।ग्रामीणों में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस खून के निशान और बुजुर्ग की गुमशुदगी को जोड़कर हर एंगल से जांच कर रही है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor