महर्षि वाल्मीकि जयंती पर जनपद के विभिन्न मंदिरों में दीपदान एवं रामायण पाठ का आयोजन

कौशाम्बी: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर जनपद के विभिन्न मंदिरों में दीपदान एवं रामायण पाठ का आयोजन,

यूपी के कौशाम्बी जिले में महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर जनपद के हनुमान मंदिर, श्रीराम मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ रामायण पाठ एवं दीपदान का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए भगवान श्रीराम की महिमा का गुणगान किया तथा महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों, विचारों एवं शिक्षाओं का स्मरण किया।

कार्यक्रम के दौरान रामायण पाठ के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा, सत्य, धर्म, त्याग एवं कर्तव्यनिष्ठा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों तथा सामाजिक समरसता की महत्वपूर्ण धरोहर है, जो समाज को सदाचार, आदर्श जीवन एवं मानवीय मूल्यों की प्रेरणा प्रदान करती है।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महर्षि वाल्मीकि के विचारों एवं आदर्शों का प्रचार-प्रसार करना तथा समाज में धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक चेतना को प्रोत्साहित करना रहा। रामायण पाठ के दौरान मंदिरों में श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिकता का वातावरण बना रहा।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor