कौशाम्बी: एसपी ने PET परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा,
यूपी के कौशाम्बी एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने जनपद में आयोजित UPSSSC PET परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सतर्कता का परीक्षण किया। एसपी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को परीक्षा के दौरान पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने, परीक्षार्थियों के आवागमन को व्यवस्थित बनाए रखने तथा परीक्षा केंद्रों पर शांति एवं कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।








