कौशाम्बी: कौशाम्बी जनपद न्यायालय परिसर में 01 नवंबर को होगा मेगा शिविर का आयोजन,सरकारी योजनाओं से संबंधित 60 विभाग पात्र व्यक्तियों को देंगे योजनाओं का लाभ: प्रिया सिंह,
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार कौशाम्बी जनपद में विधिक सशक्तिकरण तथा राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से सम्बन्धित विभागों द्वारा पात्र व्यक्तियों को चिन्हित तथा लाभान्वित किया जाना है।जिसके क्रम में वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर का आयोजन एक नवंबर को जनपद न्यायालय परिसर में किया जायेगा। जनपद के लोगो को राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के पात्रों को चिन्हित तथा लाभान्वित करने हेतु विभिन्न स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था हेतु नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव प्रिया सिंह ने बताया कि एक नवंबर को मेगा शिविर का आयोजन किया जा रहा है,इसके पूर्व 23 और 27 अक्टूबर को तहसील स्तर पर भी शिविर का आयोजन किया जाएगा।इस मेगा शिविर में जिले के लगभग 60 विभाग एवं अन्य कई संस्थान जिले के पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराएंगे।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव प्रिया सिंह ने जनपद के लोगो से अपील की है कि ऐसे लोग जो योजनाओं के पात्र है वह इस शिविर में आकर योजनाओं का लाभ ले सकते है।








