कौशाम्बी: देश विरोधी गतिविधियों के विरोध में ABVP का कौशाम्बी मुख्यालय में प्रदर्शन,कार्रवाई की मांग,
यूपी के कौशाम्बी जिले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP ) के कार्यकर्ताओं ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर जिला मुख्यालय मंझनपुर में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संबंधित गतिविधियों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। प्रदर्शन में जिले भर से सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।
प्रदर्शन के दौरान जिला संयोजक सुशील सोनकर ने कहा कि शैक्षणिक परिसरों में राष्ट्रहित, सामाजिक सद्भाव और संवैधानिक मूल्यों का सम्मान किया जाना चाहिए। यदि किसी गतिविधि को लेकर अराजकता या आपत्तियां सामने आती हैं, तो प्रशासन को तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विद्यार्थियों के हितों, राष्ट्र की एकता और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को लेकर सदैव सजग रहती है। देश विरोधी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश की एकता, संविधान की रक्षा और लोकतंत्र की मजबूती के लिए परिषद का प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए तत्पर है।
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय हितों से जुड़े मामलों में प्रशासन से गंभीरता बरतने और आवश्यक कदम उठाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।इस दौरान भारी पुलिस फोर्स तैनात रही।








