प्रेस क्लब कौशाम्बी की बैठक में उमेश मिश्रा बने सिराथू तहसील प्रेस क्लब के प्रभारी अध्यक्ष,बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय

कौशाम्बी: प्रेस क्लब कौशाम्बी की बैठक में उमेश मिश्रा बने सिराथू तहसील प्रेस क्लब के प्रभारी अध्यक्ष,बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय,

यूपी के कौशाम्बी जिला मुख्यालय मंझनपुर में प्रेस क्लब कौशाम्बी की एक महत्वपूर्ण बैठक क्लब के संरक्षक रमेश चंद्र अकेला की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की गतिविधियों को सुचारु रूप से संचालित करने और पत्रकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

बैठक के दौरान सिराथू तहसील प्रेस क्लब के अध्यक्ष का पद रिक्त होने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। पद रिक्त होने के कारण संगठन की जिम्मेदारियों के निर्वहन को लेकर चर्चा की गई। विचार-विमर्श के बाद उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से उमेश मिश्रा को सिराथू तहसील प्रेस क्लब का प्रभारी अध्यक्ष मनोनीत किया।

इस निर्णय के बाद संगठन के सदस्यों ने उम्मीद जताई कि उमेश मिश्रा के नेतृत्व में सिराथू तहसील में प्रेस क्लब की गतिविधियों को गति मिलेगी और पत्रकारों के हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा। बैठक में संगठन की एकजुटता और पत्रकारों के बीच आपसी समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।

इस दौरान क्लब के संरक्षक रमेश चंद्र अकेला,मोहम्मद अरशद मामू,अशोक केसरवानी,अशोक विश्वकर्मा,पंकज केसरवानी,राम प्रसाद गुप्ता,संजय मिश्रा,अजय कुमार ,नीरज कुमार,अनुराधा यादव,अंकित मिश्रा,उमेश मिश्रा,बेहाल अहमद,गुलाम वारिस,मोहम्मद रजी,राजेंद्र तिवारी सहित तमाम पत्रकार मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor