मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत बाल विवाह एवं अन्य कुरीतियों के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

कौशाम्बी: मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत बाल विवाह एवं अन्य कुरीतियों के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन,

शासन के निर्देशानुसार महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु शारदीय नवरात्रि वर्ष 2026 मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत ग्राम पंचायत म्योहर में बाल विवाह एवं अन्य कुरीतियों के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बाल विवाह, बाल श्रम, कन्या भ्रूण हत्या, सहित अन्य कुरीतियों पर नुक्कड़ नाटक टीम द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मंचन कर आम जनमानस को अपनी कला के माध्यम से जागरूक किया गया। कार्यक्रम में एलइडी टीवी के माध्यम से बाल विवाह, बाल श्रम, कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह अधिनियम सहित विभिन्न कानून एवं कुरीतियों पर जागरूकता के संबंध में वीडियो दिखाई गई।

महिला कल्याण विभाग द्वारा योजनाओं की जानकारी देते हुए विभिन्न विभागीय योजनाओं के पंपलेट वितरण किए गए।

कार्यक्रम में एएसपी अमिता सिंह, ए०एच०टी० टीम, महिला कल्याण विभाग के चाइल्ड हेल्पलाइन, जिला बाल संरक्षण इकाई स्थानीय पुलिस,व बाल कल्याण समिति के कर्मचारी अधिक संख्या में महिलाएं बच्चे यह व ग्राम के आम जनमानस उपस्थित रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor