मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत भव्य कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन

कौशाम्बी: मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत भव्य कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन,

शासन के निर्देशानुसार महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु शारदीय नवरात्रि वर्ष 2026 मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत सदस्य उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग एवं सीडीओ कौशाम्बी द्वारा राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय कोइलहा में दीप प्रज्वलन कर कन्या पूजन किया गया।

सदस्य उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग प्रतिभा कुशवाहा द्वारा मिशन शक्ति अभियान 2026, कन्या पूजन एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नारी शक्ति नारी सम्मान व स्वालंबन पर बालिकाओं को जानकारी देते हुए उन्हें प्रेरित किया गया।

सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी द्वारा मिशन शक्ति अभियान के जनपद में संचालन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ , मिशन शक्ति, शिक्षा के महत्व सरकार द्वारा संचालित महत्वपूर्ण योजनाएं एवं रोजगार के अवसर, बालिकाओं को आगे बढ़ने, अपने दायित्वों पर ध्यान देकर,अनुशासन में रहते हुए अपने लक्ष्य तक पहुंचने सहित महत्व पूर्ण जानकारी प्रदान कर बालिकाओं का उत्साह वर्धन करते हुए नारी शक्ति ,नारी सम्मान व स्वावलंबन के निर्देश दिए गए।

राज्य महिला आयोग सदस्य, सीडीओ,जिला प्रोबेशन अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी,अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों द्वारा 250 से अधिक कन्याओं को फल चुनरी एवं उपहार, लंच पैकेट व अल्पाहार प्रदान कर कन्या पूजन किया गया। महिला कल्याण विभाग के कर्मचारियों द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रही समस्त महत्वपूर्ण योजनाओं के पंपलेट वितरण कर जानकारी दी गई।

कार्यक्रम मे जिला प्रोबेशन अधिकारी, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास पुष्टाहार ,महिला कल्याण विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी, विद्यालय की प्रधानाचार्या सहित समस्त स्टाफ तथा अधिक संख्या में बालिकायें उपस्थित रही।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor