स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं को 23 अक्टूबर को मिलेगा विशेष आकस्मिक अवकाश,शासन ने जारी किया आदेश

कौशाम्बी: स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं को 23 अक्टूबर को मिलेगा विशेष आकस्मिक अवकाश,शासन ने जारी किया आदेश,

मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश, लखनऊ एवं शासन द्वारा उत्तर प्रदेश विधान परिषद के खण्ड स्नातक के निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए उत्तर प्रदेश के सभी कर्मचारी, जो विश्वविद्यालय स्नातक हैं और, जो स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों से होने वाले राज्य विधान परिषद के निर्वाचनों के लिए बोनाफाइड मतदाता हैं, को मताधिकार के प्रयोग के लिए मतदान दिवस  23.10.2026 को विशेष आकस्मिक अवकाश अनुमन्य किये जाने संबंधी निर्देश निर्गत किए गए है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी शालिनी प्रभाकर ने निर्देशों के अनुपालन में सर्वसाधाराण को सूचित किया है कि सभी कर्मचारी, जो विश्वविद्यालय स्नातक हैं और जो स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों से होने वाले राज्य विधान परिषद के निर्वाचनों के लिए बोनाफाइड मतदाता हैं, को मताधिकार के प्रयोग के लिए मतदान दिवस 23.10.2026 को विशेष आकस्मिक अवकाश प्रदान किया जाता है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor