ADG प्रयागराज जोन ने माँ शीतला मंदिर कड़ाधाम एवं कुबरी घाट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

कौशाम्बी: ADG प्रयागराज जोन ने माँ शीतला मंदिर कड़ाधाम एवं कुबरी घाट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा,

यूपी के कौशाम्बी जिले के कड़ा धाम स्थित माता शीतला मंदिर एवं कड़ा कुबरी गंगा स्नान घाट का ADG प्रयागराज जोन ज्योतिनारायण ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शारदीय नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान एडीजी ने कुबरी घाट एवं मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन करते हुए ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, सतर्कता एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में विशेष सावधानी बरतने तथा ड्यूटी का निर्वहन पूरी मुस्तैदी एवं जिम्मेदारी के साथ करने के निर्देश दिए।

उन्होंने निर्देशित किया कि मंदिर एवं घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए सभी पुलिसकर्मी अपने निर्धारित ड्यूटी स्थल पर सतर्क रहकर कार्य करें। साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक सतर्कता बनाए रखने एवं आपसी समन्वय के साथ ड्यूटी संपादित करने के निर्देश दिए गए।

उक्त निरीक्षण के दौरान एसपी सत्यनारायण प्रजापत उपस्थित रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor