किसान दिवस में किसानों को रबी फसल की बुवाई से पहले बीज शोधन के बारे में विस्तृत रूप से दी गई जानकारी

कौशाम्बी: किसान दिवस में किसानों को रबी फसल की बुवाई से पहले बीज शोधन के बारे में विस्तृत रूप से दी गई जानकारी,

यूपी के कौशाम्बी जिले में बुधवार को किसान कल्याण केन्द्र मंझनपुर में उप कृषि निदेशक सत्येंद्र कुमार तिवारी की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया।

जिसमें सतेन्द्र कुमार तिवारी (उप कृषि निदेशक), राजेन्द्र कुमार श्रीवास्तव (सहायक निदेशक मत्स्य), डॉ० शिव शंकर चौधरी (जिला कृषि अधिकारी), मोहसिन जमील (ए०आर० को-ऑपरेटिव), पी०के० शुक्ला (ज्येष्ठ मत्स्य निरीक्षक), डॉ० राकेश कुमार (उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी), सुरेश चन्द्र (सहायक अभियन्ता, सिंचाई विभाग), रवीन्द्र कुमार सिंह (अवर अभियन्ता, लघु सिंचाई विभाग), प्रेम प्रकाश गिरि (क्षेत्रीय विपणन अधिकारी), पवन कुमार मौर्य (भूमि संरक्षण अनुभाग) तथा अंकित कुमार (इफको प्रतिनिधि) आदि अधिकारी एवं कृषि विज्ञान केन्द्र महगाँव से आये हुए वैज्ञानिक डॉ० अजय कुमार तथा जनपद के विभिन्न विकासखण्डों से आये हुए कृषक उपस्थित रहे।

डॉ० अजय कुमार ने उपस्थित कृषकों को रबी फसल की बुवाई से पहले बीज शोधन के बारे में विस्तृत रूप से बताया। उन्होंने कृषकों को बताया कि 25 किग्रा० गेहूँ के बीज को शोधित करने के लिए 4 एम.एम. नैनो यूरिया 02 लीटर पानी में मिलाकर इसके घोल में बीज मिला दें, तत्पश्चात बुवाई करने से फसल अच्छी होगी तथा रोग नहीं लगेंगे।

डॉ० राकेश कुमार ने पशु-पालन विभाग की विभिन्न योजनाओं से कृषकों को अवगत कराया तथा उपस्थित कृषकों को पशुओं के टीकाकरण कराने के बारे बताया। फसल बीमा कम्पनी के प्रतिनिधि मनीष पाण्डेय ने कृषकों को विभिन्न फसलों का बीमा कराने तथा उनके प्रीमियम के बारे में बताया। उप कृषि निदेशक ने किसान दिवस में उपस्थित सभी कृषकों को विभागीय विभिन्न योजनाओं के बारे में तथा वर्तमान में धान की कटाई के पश्चात पराली न जलाने के बारे में बताया तथा उपस्थित समस्त कृषकों को कृषि यंत्रीकरण योजनान्तर्गत लाभप्राप्त करने हेतु कृषि यंत्रों की बुकिंग की अन्तिम तिथि 27.10.2026 तक बढ़ने के बारे में अवगत कराया।

उक्त किसान दिवस आयोजन में कृषकों की समस्याओं को सुनते हुए सम्बन्धित विभाग के उपस्थित प्रतिनिधियों के द्वारा समस्या का समाधान बताया गया।अन्त में उप कृषि निदेशक, कौशाम्बी द्वारा कृषकों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor