डॉ. ए. एच. रिज़वी डिग्री कॉलेज में SIR पर क्विज एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कौशाम्बी: डॉ. ए. एच. रिज़वी डिग्री कॉलेज में SIR पर क्विज एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित,

यूपी के कौशाम्बी जिले के डॉ. ए. एच. रिज़वी डिग्री कॉलेज करारी में गुरुवार को SIR (Special Intensive Revision) विषय पर क्विज एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा मुख्य अतिथि के रूप में तथा महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. राजेश सक्सेना विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को SIR प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना तथा इसके महत्व एवं उपयोगिता की जानकारी देना था।

इस अवसर पर आयोजित क्विज प्रतियोगिता में दो छात्राओं ने क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि एक छात्र ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेता प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया गया।

क्विज प्रतियोगिता में डॉ. कैप्टन अबू तलहा अंसारी के नेतृत्व में निर्णायक मंडल द्वारा विद्यार्थियों के ज्ञान एवं उत्तरों की शुद्धता के आधार पर उनका मूल्यांकन किया गया तथा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान निर्धारित किए गए।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को SIR प्रक्रिया की जानकारी देने के साथ-साथ उनमें जागरूकता, ज्ञानवर्धन एवं सक्रिय सहभागिता की भावना विकसित करने का प्रयास किया गया।

इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक डॉ अशरफ अब्बास,डॉ कैप्टन अबूतलहा अंसारी, डॉ मुकुंद द्विवेदी, डॉ शमशाद हैदर जैदी,डॉ एम.पी.पटेल,डॉ मदन मोहन मिश्रा, डॉ मोहित त्रिपाठी, समीरा बानो,दीपक मिश्र, डॉ जितेंद्र कुमार वर्मा,अवधेश कुमार मिश्र,डॉ शिखा कुमारी,गुलनाज नकवी,मुकेश ज्ञान सिंह कुशवाहा, ललित शुक्ला,आनंद गुप्ता, राजेश कुमार सिंह, नीतू मिश्रा,विजय बहादुर यादव,डॉ शैला भारती,रश्मि सिंह,ज़ीनत जहरा,ममता कौशल, हसीरून निशा,मनोज कुमार के साथ ऑफिस स्टॉफ शैलेन्द्र त्रिपाठी,बेलाल अहमद,शम्स हैदर,निसार अहमद आदि लोग मौजूद थे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor