कौशाम्बी: चायल विधायक एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ने रोजगार मेले का फीता काटकर किया शुभारम्भ, 435 अभ्यर्थियों ने किया प्रतिभाग,
यूपी के कौशाम्बी जिले में शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश मिशन रोजगार के अन्तर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा एम.वी.आई.टी. कॉलेज, कोइलहा के परिसर में आयोजित एक दिवसीय रोजगार मेले का विधायक चायल पूजा पाल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया।
रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों द्वारा अभ्यर्थियों के प्राथमिक चयन की कार्यवाही की गई। इनमें टाटा फिएट द्वारा 55, मदरसन द्वारा 48, लावा मोबाइल द्वारा 15, रमेश होंडा द्वारा 05, रमेश चैरिटेबल एवं रिसर्च सेंटर द्वारा 05, प्राइम कनेक्ट सर्विसेज द्वारा 25, भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा 18 तथा कृष्णा मारुति द्वारा 36 अभ्यर्थियों के प्राथमिक चयन की कार्यवाही की गई। रोजगार मेले में कुल 435 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया।
विधायक चायल पूजा पाल ने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि रोजगार मेला युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
कार्यक्रम में कौशल विकास मिशन से दीपक मौर्य, योगेन्द्र शुक्ला, शिवनरेश शुक्ला एवं विद्यालय के डायरेक्टर, एस0पी0 गौतम सहित अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।








