त्योहारो को लेकर विधिक माप विज्ञान विभाग का विशेष अभियान,डिब्बा सहित मिठाई की तौल पर 04 मिठाई विक्रेताओं के विरुद्ध मामला दर्ज

कौशाम्बी: त्योहारो को लेकर विधिक माप विज्ञान विभाग का विशेष अभियान,डिब्बा सहित मिठाई की तौल पर 04 मिठाई विक्रेताओं के विरुद्ध मामला दर्ज,

यूपी के कौशाम्बी जिले में वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान विजय कुमार ने बताया कि दीपावली महापर्व के दृष्टिगत विधिक माप विज्ञान (बाट तथा माप) विभाग द्वारा 26 अक्टूबर, 2026 से विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान के दौरान बाट-माप संबंधी अनियमितताएं पाए जाने पर विधिक माप विज्ञान अधिनियम, 2009 की विभिन्न धाराओं के उल्लंघन में 07 दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है, जिसमें मेसर्स न्यू विजय मिष्ठान भण्डार, कम्हियावा पर डिब्बा सहित मिठाई की तौल करने के कारण 01 किग्रा0 में 58 ग्राम मिठाई कम पाई गई।

इसी प्रकार मेसर्स मिश्रा स्वीट हाउस टेंगाई पर 01 किग्रा0 में 69 ग्राम मिठाई कम पाई गई। मेसर्स मोदनवाल स्वीट हाउस, पुरखास में 01 किग्रा0 में 154 एवं प्रमेश कुमार गुप्ता (स्वीट शाॅप) पर 01 किग्रा0 में 130 ग्राम मिठाई कम पाई गई, इन सबके विरूद्ध मौके पर चालान की कार्यवाही की गई।

मिठाई की दुकानों पर मिठाई का जाॅच को देखकर अन्य दुकानदार शतर्क हो गए, कुछ दुकानदार 01 किग्रा0 मिठाई के स्थान पर 1150 ग्राम मिठाई तौलते पाए गए। मिठाई विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि भविष्य में मिठाई की तौल निर्धारित मानकों के अनुरूप सही मात्रा में करें तथा मिठाई के वास्तविक वजन में डिब्बे का वजन शामिल न करें। उपभोक्ताओं को भी मिठाई खरीदते समय तौल के प्रति जागरूक रहने की अपील की है। विशेष जाॅच अभियान भैया दूज तक जारी रहेंगा। विशेष जांच अभियान के अंतर्गत अब तक कुल 35 निरीक्षण किए गए हैं।

इस अभियान में वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान विजय कुमार, सौरभ एवं प्रयोगशाला सहायक अजय कुमार यादव उपस्थित रहें।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor