कौशाम्बी,
अज्ञात विछिप्त की इलाज के दौरान हुई मौत, चौकी इंचार्ज अझुवा ने कस्बे के समाजसेवी युवकों के सहयोग से करवाया अंतिम संस्कार,
सैनी कोतवाली क्षेत्र के कनवार बार्डर पर 3 दिन पूर्व एक विछिप्त अधेड़ ठण्ड से परेशान सड़क किनारे लेटा हुवा था ।जिसकी सूचना अझुवा पुलिस चौकी इंचार्ज बृजेन्द्र सिंह को मिली,उन्होंने तत्काल अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुँच कर विछिप्त को जिला अस्पताल भेजा ,जहाँ उस विछिप्त की मौत हो गयी । शिनाख्त ना होने पर
अझुवा चौकी इंचार्ज ने शव का पीएम करवा कर अझुवा कस्बे के समाजसेवी संगठन सुन्नी यंग ग्रुप के सदस्यों का सहयोग लेकर शव का अंतिम संस्कार करवाया ।








