कौशाम्बी,
विधानसभा निर्वाचन व्यय की शिकायत/सूचना हेतु नियन्त्रण कक्ष एवं कॉल सेन्टर स्थापित,इन नम्बरो पर करे शिकायत,
उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु कौशाम्बी जनपद में निर्वाचन व्यय के सम्बन्ध में कोषागार, कौशाम्बी में जिला स्तर पर एक शिकायत अनुवीक्षण नियन्त्रण कक्ष एवं कॉल सेन्टर की स्थापना की गयी है, जिसके प्रभारी सहायक कोषाधिकारी राधे मोहन, मोबाइल नम्बर-9839521850 है। लेखाकार रत्नेश कुमार श्रीवास्तव, मोबाइल नम्बर-6306578890 एवं 9450584551 व देशराज वर्मा, मोबाइल नम्बर-9450618593 को भी नियुक्त किया गया है।इन मोबाइल नम्बरों पर आमजन निर्वाचन व्यय से सम्बन्धित अपनी शिकायत या सूचना दर्ज करा सकते हैं।सा0 प्रेक्षक मंझनपुर पी0 शंकर के दूरभाष नम्बर-8765930075 पर समस्या/शिकायत हेतु सम्पर्क कर सकतें है।








